मऊरानीपुर: लारौनी के लाल ने जिले का मान बढ़ाया, JEE Advanced में AIR 1121 हासिल कर रचा इतिहास, गांव में जश्न का माहौल
झांसी जिले के मऊरानीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लारौनी के भविष्य पटेल ने JEE Advanced परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1121 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।