सैदपुर: माहपुर के निकट ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, मानसिक स्थिति अस्थिर थी, परिजनों में मचा कोहराम
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित माहपुर के निकट रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि बाद एक हृदयविदारक घटना में 53 वर्षीया महिला कनेरी गाँव निवासिनी सविता राजभर पत्नी लालजी राजभर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीती रात किसी समय वह घर से निकली और गाँव से कुछ ही दूर कनेरी और माहपुर गाँव के बीच पहुँच गयी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।