अगिआंव: प्रखण्ड के नोनौर गांव में सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी, हो रही लोगो की परेशानी
Agiaon, Bhojpur | Jan 29, 2024 अगियांव प्रखण्ड के नोनौर पंचायत के नोनौर गांव में सड़क पर खुलेआम नाली का गंदा पानी बह रहा है। पानी बहने से आने जाने वाले ग्रामिणो को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। ग्रामिणो का कहना है कि जनप्रतिनिधि उसी रास्ते से गुज़रते है लेकिन अनदेखी कर चले जाते है। जिससे जनता भी जनप्रतिनिधि से काफी नाराज है