पट्टी: CSC पट्टी में खेल खुला: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हुआ हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल
तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है। ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अप