तारानगर: तारानगर से शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त अध्यापक पवन शर्मा को विप्र फाउंडेशन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया
विप्र फाउंडेशन जोन-1बी, बीकानेर द्वारा वर्ष 2026-28 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमे तारानगर निवासी शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्ा अध्यापक पवन शर्मा को प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन पर की है।