महोबा: महोबा के भड़रा गांव में तालाब की कुइया में डूबने से 5वीं की छात्रा इशिता तिवारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भड़रा निवासी कक्षा 5 की छात्रा 12 वर्षीय कु. इशिता तिवारी का शव गांव के तालाब में बनी कुइया में तैरता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। इशिता अपने दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि पालतू जानवरों को पानी पिलाने ले जाते समय वह कुइया में गिर गई और डूब गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।