कवर्धा: कबीरधाम जिले के 1.13 लाख किसानों के खातों में पहुँचे ₹22.91 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के 1 लाख 13 हजार 961 किसानों के खातों में कुल 22.91 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।