बांधवगढ़: ग्राम निगहरी में घर के पास गाली-गलौज और मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम निगहरी में राज नारायण द्विवेदी उर्फ लाला (43 वर्ष) के साथ गांव के ही संजय परमार और सतीश परमार ने घर के पास गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।