नागौर: शहर स्थित विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय में मनाया गया गणेश महोत्सव
Nagaur, Nagaur | Sep 7, 2024 नागाैर विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में मासिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान शनिवार को गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित के साथ गणेश उत्सव शुरू हुआ। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में श्री काल भैरव मंदिर में भगवान गणेश को विराजमान किए गए।