बीना रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शौचालय की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन लीकेज होने की शिकायत पर ट्रेन को अटेंड करने पहुंचे दो कर्मचारियों को यात्रियों ने बंधक की तरह रोक लिया। रेलवे कर्मचारियों को रेलवे अधिकारीयों एवं आरपीएफ की मदद से बाहर निकाला गया।