राशमि: राशमी में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंदिरों में विशेष श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ और हवन यज्ञ
कस्बे में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में बजरंग बली का विशेष श्रृंगार किया गया और विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामायण मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हवन यज्ञ भी संपन्न हुआ। रामायण मंडल के संयोजक पंडित शंकर लाल