शामली: काबड़ौत में पड़ोसी खेत मालिक पर किसान के 81 पोपलर के पेड़ जड़ से उखाड़ने का आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव काबड़ौत के किसान जोगेंद्र का आरोप है कि 12 व 13 जून की दरमियानी रात को पड़ौसी खेत मालिक ने उनके पोपुलर के 81 पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया था और 13 जून को शामली कोतवाली पर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।