राजगढ़: चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा, एमएसपी पर खरीद में बड़ा घोटाला, सहकारिता मंत्री से कार्रवाई की मांग की
Rajgarh, Churu | May 17, 2026 चूरू सासंद राहुल कस्वां ने सिधमुख में समर्थन मूल्य चना खरीद केन्द्र में अतिरिक्त वजन तुलाई के घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम दक से दूरभाष पर वार्ता की। सांसद ने कहा कि संगठित भ्रष्टाचार के माध्यम से किसानों के साथ बड़ा अन्याय किया जा रहा है। उपज का अतिरिक्त वजन तुलाई कर प्रत्येक किसान को लगभग 10-12 हजार रू का नुकसान पहुंचाया गया है।