उज्जैन ग्रामीण: रामवासा और पंथपिपलाई के बीच अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
उज्जैन के इंदौर रोड पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इंगोरिया के ग्राम दंगवाड़ा निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम जाट रामवासा में रिश्तेदारी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। रामवासा और पंथपिपलाई के बीच अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें चरक