मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी मंजू पत्नी सचिन कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।