घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट की, दायित्व पर दी शुभकामनाएं
शनिवार सुबह लगभग 11 बजे घोड़ाडोगरी क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से उनके बैतूल स्थित निवास पर आत्मीय मुलाकात की। यह भेंट विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण रही क्योंकि हाल ही में मंगल सिंह धुर्वे को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।