हाथरस: सड़क किनारे लगे बिजली के पल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची काव्य की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए मासूम बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।