हरिहरगंज: हरिहरगंज सीएचसी परिसर में नन्हे बच्चे को पोलियो का खुराक पिलाकर बीडीओ व सीएचसी प्रभारी ने अभियान का किया शुभारंभ
हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी एवं सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से एक नन्हे बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इसके साथ ही प्रखंड में अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।