लातेहार: जिले में 95 हजार से अधिक लोगों का नहीं बन सका आयुष्मान कार्ड,सदर में सबसे ज्यादा, मनिका में सबसे कम
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में करीब 95,406 पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन सका है।जानकारी गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे विभाग द्वारा दी गई।