खरगोन जिले में व्हाट्सएप पर यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने की ऑनलाइन नौकरी का लालच देकर एक महिला से लाखों रुपए ऑनलाइन ठगने का मामला आया है। खरगोन जिला साइबर पुलिस ने रकम होल्ड कराकर वापस दिलाई। एसपी धर्मराज मीणा ने साइबर सेल टीम को 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की।एसपी के मुताबिक थाना महेश्वर क्षेत्र के फरियादी ने जिला साइबर सेल में शिकायत की थी।