भिंड नगर: विधायक नरेंद्र सिंह ने रत्नूपुरा सीवेज प्लांट का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जनहित की समस्याओं से अवगत कराया
भिण्ड शहर के रत्नूपुरा स्थित सीवेज प्लांट का निरीक्षण आज बुधवार के रोज दोपहर 3:00 बजे भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से संचालन और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान आसपास के ग्रामीणजन भी मौके पर पहुंच गए और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है