धौरहरा: सिसैया चौराहे पर अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
धौरहरा तहसील क्षेत्र स्थित सिसैया चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़ी की जाने वाली प्राइवेट बसों के विरोध में ऑटो चालक सेवा समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष राम प्रताप अग्रवाल ने आज रविवार को दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया। कि ओवरब्रिज नीचे प्राइवेट बसों का अवैध संचालन और पार्किंग यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है।