ओबरा: डाला में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला चढ़ाई निवासी नंकू कनौजिया के पुत्र संतोष कनौजिया दोपहर में भोजन करने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में बाइक पर बेटे को बैठा कर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।