अटरू सहकारी समिति के बाहर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। किसान अपनी फसलों के लिए खाद की अत्यधिक आवश्यकता के कारण प्रात से से ही लाइन में लग रहे हैं। किसानों ने बताया कि सुबह जल्दी से ही लाइन में लगने के बावजूद उन्हें अभी तक खाद नहीं मिल पाई है।आज मंगलवार को सहकारी समिति में खाद होने के बावजूद वितरण नहीं किया गया।