घुवारा के रामटोरिया बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश विकलांग मंच की सोमवार शाम करीब 4 बजे बैठक में दिव्यांगजन की पेंशन बढ़ाकर ₹1500 करने, आवास और स्वरोजगार लोन जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश सह-सचिव ओमप्रकाश अहिरवार ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की जानकारी दी। मंच ने आवास की नई सूची तैयार कर बुधवार को तहसीलदार को सौंपने का निर्णय लिया।