चायल: चायल तहसील में भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाई गई
चायल तहसील में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार दो बजे किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। इसके बाद किसानों ने पेड़ कटान रोकने, गेहूं खरीद, पेयजल व भूमि विवाद निस्तारण समेत पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे!