मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगा पाख गांव में आंगन में पानी से भरे भगोने में गिरने से 2 वर्षीय मासूम की हुई मौत
बताते चले की सोमवार की सुबह 7:00 सुगा पाख गांव निवासी संतोष आदिवासी का परिवार सुबह घर के कामकाज में लगा हुआ था 2 वर्षी पुत्री रिया आंगन में खेल रही थी खेलते खेलते पास में पानी से भरे स्टील के भगोने में चली गई कुछ देर बाद घर वालों की नजर पड़ी तो वह शांत थी भगोने से निकलकर मड़िहान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत्यु घोषित किया।