दिल्ली में दशहरे पर जलेगा 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला! रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ होगा दहन
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल दशहरा पर्व पर कुछ अनोखा देखने को मिलेगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने यह अनोखा फैसला लिया है।
समिति के अनुसार, कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है। इसके पुतले का दहन कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इस पहल को स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ दिल्ली अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दशहरे पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन के साथ स्वच्छता का संदेश देने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकती है।
#Delhi #DelhiNews #Dussehra2026 #RavanDahan #Ravana #CockroachEffigy #30FeetCockroach #DelhiDussehra #Pitampura #Ramlila #KeshavRamlilaSamiti #SwachhBharat #SwachhDelhi #दशहरा #रावणदहन #दिल्ली_समाचार #कॉकरोच_का_पुतला #स्वच्छ_भारत #MediaHouseRajasthan #MHRNews
Ladpura, Kota | Oct 17, 2026