फतेेहपुर: कुर्सी पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, समर्थकों की भारी भीड़ ने फूल-मालाओं और नारों के साथ किया भव्य स्वागत
बाराबंकी के ब्लॉक निंदूरा अंतर्गत कस्बा कुर्सी में आजाद समाज पार्टी, कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद का भव्य स्वागत किया गया। सांसद के आगमन को लेकर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।