सदर: काशी में बनेगा भव्य “अर्बन हाट”, कला-संस्कृति और GI उत्पादों का बनेगा नया केंद्र
Sadar, Varanasi | May 22, 2026 वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा काशी की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल परिसर में एक भव्य “अर्बन हाट” विकसित करने की योजना तैयार की गई है।