चंदौसी: राजथल में भाजपा नेता के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया, सरकारी पेड़ भी काटे, मौके पर वन विभाग व थाना पुलिस पहुंची
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव राजथल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खेत के बराबर स्थित बाग में लगे आम के पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां काट दीं, साथ ही सड़क किनारे खड़े सरकारी पेड़ों और छोटे पौधों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि बाग के मालिक होते लाल शर्मा को घटना की जानकारी हुई,