अन्ता: बड़गांव में किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी भवन जर्जर हालत में
Antah, Baran | Apr 13, 2026 बड़गांव कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग की अनदेखी के चलते लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहा है विडंबना यह है कि केंद्र के पास स्वयं का भवन उपलब्ध है लेकिन मरमत के अभाव में यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है विभाग किराया चुकाने का बजट भी खर्च कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।