भरगामा: कुशमौल सहयोग शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर होगा समाधान
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कुशमौल पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अररिया के जिलाधिकारी बिनोद दूहन भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।