हैदरगढ़: हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत, 6 घायलों का इलाज जारी
हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 32.7 किलोमीटर के निशान पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अर्टिगा कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में चल रहा है। अर्टिगा कार में सवार सभी सात लोग बलिया से आगरा जा रहे थे।