रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकड़ शराब मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | May 12, 2026 अलवर जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के मामले में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।