बैतालपुर सड़क हादसे में अपडेट: घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने दी जानकारी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा HP पेट्रोल पंप के सामने हुआ था, जहां देवरिया से गोरखपुर जा रही i20 कार (यूपी 32 एफबी 3118) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही Kia कार (यूपी 52 सीबी 9523) से टकरा गई थी।
टक्कर के बाद दोनों कारों में सवार कुल नौ लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेजा गया। हादसे में Kia कार के चालक सारिक, निवासी अबुबकर नगर, देवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं i20 कार में सवार रितिक और सिद्धार्थ समेत अन्य घायलों का उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद i20 कार में आग भी लग गई थी, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Deoria, Deoria | Aug 17, 2026