अम्बाला: अंबाला में व्यापार में हो रहे नुकसान को लेकर व्यापारियों ने खोला किसानों के खिलाफ मोर्चा
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 अपनी मांगो को लेकर पहले शंभू बॉर्डर और अब रेल पर धरना दे रहे किसानों की वजह से अंबाला के व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। परेशान विभिन्न वर्ग के व्यापारी एसोसिएशन ने आज किसानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और चुनाव आयोग व चीफ जस्टिस को पत्र लिख समस्या के हल की मांग की है। यहां तक की व्यापारियों ने ये ऐलान कर दिया है की वे अपनी दुकान बंद रखेंगे।