अम्बाला: शहर के छोटा बाजार इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति कमरे में मृत मिला, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर करवाया पोस्टमार्टम
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 अंबाला शहर के छोटा बाजार इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति कमरे में मृत पड़ा मिला। इस मामले की जानकारी परिजनों द्वारा सिटी थाना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक नशीले पदार्थों का सेवन करता था।