जशपुर: जनगणना जैसे अहम कार्य में लापरवाही के चलते सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला को तत्काल निलंबित किया गया
जनगणना 2027 के तहत आयोजित प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला को निलंबित कर दिया गया है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शनिवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।