झांसी: झांसी में B-Tech स्टूडेंट ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर सिर-धड़ अलग-अलग मिला, परिजनों का कहना- वह डिप्रेशन में था
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2026 झांसी में 20 साल के बीटेक छात्र नीरज राजपूत का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। ट्रेन के गुजरने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। परिजन के मुताबिक, छात्र डिप्रेशन से जूझ रहा था। बुधवार को परिजन उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में सभी घर लौट आए। शाम को नीरज बिना बताए घर से निकल गया था घटना चिरगांव कस्बे की हैं