कुरावली: कुरावली क्षेत्र में नहर में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गाहियर निवासी पवन कुमार पुत्र राम प्रकाश गुरुवार को सुबह सराय लतीफ के पास स्थित नहर में नहाने के लिए गया था। जिसकी नहर में डूबकर मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया है।