सहारनपुर: पुलिस की कांवड़ यात्रा बनी सेवा की मिसाल, सदर बाजार थाना क्षेत्र में शिवभक्तों का स्वागत और सुरक्षा का दिया संदेश
सहारनपुर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान थाना सदर बाजार पुलिस ने शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा का अनूठा उदाहरण पेश किया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे कांवड़ मार्ग पर पुलिस टीम ने शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुद्ध पेयजल, सूक्ष्म जलपान और ताजे फलों का वितरण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम भी पूछी ।