कैराना: मोहल्ला अफगानान में मकान पर कब्जे का विरोध करने पर किया गया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 27, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी अंकित कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका पैतृक मकान है, जिसमें उसके पिता का हिस्सा है और वह खाली पड़ा हुआ है। आरोप है कि मोहल्ले के ही महेंद्र व प्रवीण ने उक्त मकान में तोड़फोड़ करके निर्माण कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसने निर्माण का विरोध किया, तो गाली-गलौज की गई।