विजयीपुर: घाट बंधौरा गांव में जमीन विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,दो नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में गंभीर रूप से घायल मोहन गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें मोहन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इला