हनुमानगढ़: जिले के कलाना गांव में दिनदिहाड़े फायरिंग कर युवक की हत्या का मामला, एसपी नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिले के गांव कलाना में दिनदिहाड़े दुकान पर बैठे दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नौ जनों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है।