परिहार: आंधी में पेड़ गिरने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
परिहार थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में शनिवार को आई तेज आंधी ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। रासबिहारी राय के 13 वर्षीय पुत्र जयशंकर कुमार की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह सरेह से घर लौट रहा था, तभी तेज हवाओं के कारण एक पेड़ टूटकर उस पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पर परिहार थान