भीलवाड़ा। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या और मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में आज जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की गई।