खंडवा: खंडवा की अनाज मंडी में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV से खुला राज... 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी निकले शामिल
खंडवा शहर की अनाज मंडी में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 29 जुलाई 2026 का है, जब रिछफल पुनासा निवासी राहुल पिता राधेश्याम पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद थाना पदमनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच