कायमगंज: गांव सलेमपुर में तेज आंधी से घर पर गिरा पेड़, मलबे में दबे तीन लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया
नवाबगंज के गांव सलेमपुर निवासी राजकुमार के घर पर देर रात तेज आंधी से एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान के मलबे में राजकुमार उनकी पत्नी काजल और पुत्री सृष्टि दब गई। स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभासद ललित श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुमार टीन शेड डालकर अपने परिवार का भारत पोषण करते हैं।