गाज़ीपुर: साइबर ठगी के नामजद आरोपी पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, दुल्लहपुर बाजार से दबोचा गया शातिर
गाजीपुर पुलिस को साइबर अपराध के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना में दर्ज धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी के मामले में नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दुल्लहपुर बाजार से चेकिंग के दौरान दबोचा गया, जिसके बाद उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। दरअसल गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...